टुंडी में दिल दहला देने वाली घटना, सर्पदंश से पहली कक्षा की मासूम ने तोड़ा दम, स्कूल परिवार में पसरा मातम
डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : प्रखंड से एक हृदय विदारक खबर सामने आई है। बीती रात करीब 2 बजे सर्पदंश के कारण UMS करमाटाँड़ की कक्षा 1 की छात्रा अमृता कुमारी की PMCH धनबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।
ज्ञात हो कि उक्त छात्रा सहायक अध्यापक सह करमाटाँड़ के प्रभारी प्रधानाध्यापक हरेन्द्र नाथ किस्कू की भतीजी थी।
मासूम की मौत से परिवार और विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।