गिरिडीह में आज दिखेगा महिला फुटबॉल का दम, राज्यस्तरीय खिलाड़ियों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

गिरिडीह में आज दिखेगा महिला फुटबॉल का दम, राज्यस्तरीय खिलाड़ियों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

डीजे न्यूज, गिरिडीह : महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर महिला खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोटरी गिरिडीह की ओर से गुरुवार को एक दिवसीय महिला फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा। मुकाबला दोपहर 3 बजे गिरिडीह के सर्कस मैदान (बीटी फील्ड) में होगा।

इस मैच में राज्यस्तर की महिला फुटबॉल खिलाड़ी हिस्सा लेंगी, जिससे मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। आयोजन के माध्यम से महिला खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ खेल के प्रति युवाओं में रुचि बढ़ाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा मौजूद रहेंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर गिरिडीह के उपमहापौर सुमित कुमार शिरकत करेंगे।

महिला फुटबॉल मैच के आयोजन में इनर व्हील क्लब गिरिडीह सनशाइन और श्याम सेवा समिति ट्रस्ट सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं। आयोजकों ने खेल प्रेमियों और शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महिला खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top