भारत सरकार की मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक कल्पना सोरेन का क्षेत्र बेंगाबाद का हाल बेहाल

भारत सरकार की मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक कल्पना सोरेन का क्षेत्र बेंगाबाद का हाल बेहाल

स्थानीय जनप्रतिनिधि भी महिलाएं, फिर भी कोई नहीं ले रहीं सुध

डीजे न्यूज, बेंगाबाद, गिरिडीह : हल्की बरसात के साथ ही बेंगाबाद मुख्य बाजार की जलजमाव बेंगाबाद की पहचान बनने लगी है। बेंगाबाद मुख्य बाजार में हल्की बारिश के साथ ही भारी जल-जमाव हो जाती है वहीं मुख्य चौक में बने गड्ढे इस जल-जमाव को चार चांद लगाने में कोई कसर नही छोड़ते है। बेंगाबाद थाना रोड में बना विशाल गड्ढा और बेंगाबाद थाना के सामने बेंगाबाद बस्ती जाने वाली सड़क में जमा नाली का पानी यहाँ की जनप्रतिनिधियों की उदासीन रवैया को साफ दर्शाता है। बताते चलें कि बेंगाबाद थाना के सामने बस्ती जाने वाली सड़क पूर्ण रूपेण आवासीय क्षेत्र है और वहाँ वर्षो से नाली के जाम रहने से सड़क पर वर्षो से सड़क पर ही जल-जमाव हो गया है जिससे अब बदबू भी आने लगी है। जलजमाव के कारण बीमारियों के भी फैलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं आस-पास के क्षेत्रों में मच्छरों की भी प्रकोप बढ़ गया है। थाना रोड और मुख्य चौक में गड्ढा और

उसमें जलजमाव से आये दिन बाइक चालक, टोटो चालक समेत अन्य लोग गिरते रहते हैं। स्थानीय ग्रामीण विक्रम कुमार, सचिन कुमार, रामलाल मंडल, श्रीकांत राम समेत अन्य का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी यहाँ आम जनप्रतिनिधियों समेत प्रशासन द्वारा कोई पहल नही की गई है। बताते चलें कि बेंगाबाद पंचायत की मुखिया प्रभा सिंह हैं। साथ ही वह प्रखंड 20 सूत्री सदस्य भी हैं वहीं पंचायत समिति सदस्य संगीता देवी व नीतू कुमारी हैं, जबकि जिला परिषद सदस्य शोभा मंडल हैं। इसके अलावा प्रखण्ड प्रमुख मीना देवी हैं जबकि यह क्षेत्र गांडेय विधानसभा और कोडरमा लोकसभा में आता है जहां विधायक मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन हैं वहीं सांसद केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी हैं। मुखिया प्रभा सिंह और प्रमुख मीना देवी विधायक कल्पना सोरेन की करीबी हैं। वही पंचायत समिति सदस्य नीतू कुमारी, संगीता देवी और जिला परिषद सदस्य शोभा मंडल केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की करीबी हैं। जबकि जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी भी आये दिन इस सड़क से गुजर कर अपने घर व क्षेत्र आती-जाती हैं।

इन कद्दावर महिला जनप्रतिनिधियों के होने के बावजूद इस सड़क का ये हाल रहने से आम लोगों में अब आक्रोश पनपने लगा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top