विनोद धाम से शुरू हुई भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की मांग

विनोद धाम से शुरू हुई भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा

पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की मांग

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड में भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुधार की मांग को लेकर अभ्यर्थी न्याय मंच की ओर से ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ नौवें दिन धनबाद पहुंची।
बलियापुर स्थित विनोद धाम से अभ्यर्थियों और युवाओं ने पदयात्रा शुरू की। यात्रा किसान चौक, मनिंद्र नाथ मंडल चौक यानी मेमको मोड़ होते हुए कांबाइंड बिल्डिंग और सिटी सेंटर पहुंची। इसके बाद पदयात्रा रणधीर वर्मा चौक तक जाएगी। कार्यक्रम के अगले चरण में प्रभु चौक और पुटकी मोड़ की ओर भी यात्रा प्रस्तावित है। वहीं अपने प्रवास के दौरान देवेन्द्र महतो ने धनबाद स्थित बिनोद बाबु के आवास पर मीडिया से बातचीत की और कहा प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और लंबित मामलों के कारण अभ्यर्थियों में असंतोष बढ़ रहा है। इसी को लेकर युवाओं को जागरूक करने और सरकार से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है। यह लड़ाई उन मजदूर किसान के लिए है जो अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए अपनी जान तक गंवा देते हैं । झारखंड के छात्रों में योग्यता की कमी नहीं है पर जिस तरह से नौकरी की खरीद बिक्री हो रही है और योग्य युवाओं को छला जा रहा है आज आन्दोलन के बाद सरकार कार्रवाई तो कर रही पर आरोपियों को सजा नहीं मिल रहा। जब तक युवाओं का अधिकार नहीं मिलता उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top