कोमल कुमारी व नागेंद्र ने मारी बाजी
बलियापुर: आरएसपी कॉलेज बेलगड़िया में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया । प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। रस्सी कूद में कोमल कुमारी एवं नागेंद्र कुमार बाउरी विजेता घोषित किए गए। वहीं पशु-अप प्रतियोगिता में संजीव एवं विकास की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में कोमल कुमारी एवं अमृत कुमार महतो ने पुरस्कार जीता। शिक्षक ग्रुप में डॉ श्याम किशोर प्रसाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रस्सी खींच प्रतियोगिता में कोमल टीम, राजू ग्रुप तथा प्राचार्य ग्रुप विजेता रहे । समापन के मौके पर प्राचार्य डॉ निलेश कुमार सिंह ने मनुष्य के स्वस्थ जीवन के लिए खेलकूद को आवश्यक बताया। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।