मोबाइल छिनतई में दो गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद

मोबाइल छिनतई में दो गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद

डीजे न्यूज, जामताड़ा : 27 अगस्त की दोपहर एक बजे एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ग्राम शांतिनगर, थाना- करमाटांड के निवासी मोनिका कुमारी से मोबाइल छीन ली गई थी। मोनिका कुमारी के लिखित आवेदन के आधार पर करमाटांड थाना में कांड दर्ज किया गया था।

कांड अनुसंधान के क्रम में पुलिस अधीक्षक जामताड़ा को प्राप्त सूचना के आधार पर मिशन चौक, करमाटांड के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल संख्या JH21M3828 पर सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्तियों के नाम 1. राहुल सिंह, पिता- सुनील सिंह, 2. दिनेश दास, पिता नरेश दास, दोनों साकिन- पियरसोल, थाना- चित्रा, जिला- देवघर है। तलाशी लेने पर इनके पास से कांड में छीना गया मोबाइल तथा अन्य एक मोबाइल बरामद किया गया।

पूछताछ करने पर इनके द्वारा मोबाइल छिनतई करने की बात को स्वीकार किया गया। अनुसंधान के क्रम में इनके द्वारा पूर्व में भी मोबाइल छिनतई करने की बात प्रकाश में आई है। उक्त दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।गिरफ्तारी

1. राहुल सिंह, पिता- सुनील सिंह

2. दिनेश दास, पिता नरेश दास, दोनों साकिन- पियरसोल, थाना- चित्रा, जिला- देवघर

जब्ती : 02 स्मार्ट फोन (01 रियलमी कंपनी, 01 सैमसंग कंपनी) तथा काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल संख्या JH21M3828।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top