बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने निदेशक को किया सम्मानित

बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने निदेशक को किया सम्मानित

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बीसीसीएल के निदेशक मानव संसाधन मुरली कृष्ण रमैया से उनके कोयला भवन स्थित कार्यालय कक्ष में मिला। निदेशक 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले है। समिति की ओर से निदेशक को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और उनके कार्यकाल की सराहना की गई। समिति के राज्य सभापति भवानी बंदोपाध्याय ने निदेशक के द्वारा मजदूर व कंपनी हित में उठाए गए कदमों की चर्चा की।
मौके पर जिला सभापति सुजीत रंजन मुखर्जी, राणा मुखर्जी, रघुनाथ राय, तपन राय, गोविंद ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top