खेल दिवस पर खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

खेल दिवस पर खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद जिला तीरंदाजी संघ के द्वारा खेल दिवस पर यूनियन क्लब में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया । संघ के अध्यक्ष विजय झा ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जयंती पर धनबाद के राष्ट्रीय , जिला स्तर के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया ताकि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा सके। साथ ही उनके मनोबल को बढ़ाया जा सके ताकि वे दुनिया में नाम रौशन करे ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top