कतरास के छाताबाद में बना गोफ, लोगों में मची अफरा-तफरी

कतरास के छाताबाद में बना गोफ, लोगों में मची अफरा-तफरी

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद स्थित काजू बागान तालाब के समीप बुधवार को एक बार फिर भू-धंसान की घटना हुई। अचानक जमीन धंसने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
बताया जाता है कि तालाब के समीप जमीन का एक हिस्सा अचानक धंस गया। तालाब का पूरा पानी जमीन के अंदर जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गये। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पूर्व में भी भू-धंसान की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लोगों में लगातार भय बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top