सावन के रंग में रंगा आइआइटी-आइएसएम दीप्ति लेडीज क्लब ने मनाया सावन महोत्सव

सावन के रंग में रंगा आइआइटी-आइएसएम

दीप्ति लेडीज क्लब ने मनाया सावन महोत्सव

डीजे न्यूज, धनबाद: आईआईटी (आईएसएम) के दीप्ति लेडीज क्लब की ओर से शनिवार शाम मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ऑडिटोरियम में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। उद्घाटन क्लब की अध्यक्ष शकुंतला मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के बाद गणेश आरती से हुई। इसके बाद गणेश वंदना एवं शिव स्तुति पर नृत्य प्रस्तुति दी गई।
सावन की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में गीत, संगीत और नृत्य की कई आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम में विभिन्न ग्रुप डांस, ग्रुप सॉन्ग और सोलो डांस की प्रस्तुतियां भी हुईं।

सावन के उत्साह और उमंग को ध्यान में रखते हुए सावन मेडली विशेष आकर्षण रही। कार्यक्रम में महिलाओं ने हरे रंग की ड्रेस कोड के साथ हिस्सा लिया, जिससे पूरा माहौल सावन के रंग में रंगा नजर आया। गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आपस में जुड़ने, अपनी प्रतिभा दिखाने और त्योहार की खुशियां साथ मिलकर मनाने का अवसर देना रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top