बाइक की जोरदार टक्कर से बुजुर्ग महिला सहित तीन जख्मी

बाइक की जोरदार टक्कर से बुजुर्ग महिला सहित तीन जख्मी

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद):  राजगंज थाना क्षेत्र के धावाचिता मोड़ के समीप शनिवार को सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बाइक सवार दोनों भाई भी घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, धावाचिता निवासी बुजुर्ग महिला सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेतुलमारी रोड से राजगंज की ओर जा रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर खरनी निवासी गणेश सिंह और छोटे सिंह सवार थे। दुर्घटना में तीनों घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल राजगंज स्थित एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। वहीं, दोनों बाइक सवार भाइयों का इलाज राजगंज के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top