डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स–2026 वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगी विजेता टीमें
डीजे न्यूज, धनबाद: टाटा डीएवी स्कूल, जामाडोबा में आयोजित दो दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स (स्टेट लेवल) वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न डीएवी विद्यालयों की टीमों ने अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्गों में बालक एवं बालिका वर्ग में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समापन समारोह में सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय के प्राचार्य अमिताव दास गुप्ता, ऑब्जर्वर शरत श्रीवास्तव डीएवी पब्लिक स्कूल बरोरा, एस. मोदक डीएवी अरकुशा तथा मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील एवं राष्ट्रीय कोयलरी मजदूर यूनियन के रीजनल सेक्रेटरी संतोष महतो एवं अशोक राय उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आगामी नेशनल लेवल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।
प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम
अंडर-14 बालक वर्ग
विजेता – डीएवी पब्लिक स्कूल, कथारा। उपविजेता – डीएवी पब्लिक स्कूल, सिंदरी।
अंडर-14 बालिका वर्ग
विजेता – डीएवी पब्लिक स्कूल, स्वांग।
उपविजेता – डीएवी पब्लिक स्कूल, खलारी।
अंडर-17 बालक वर्ग
विजेता – डीएवी पब्लिक स्कूल, कथारा।
उपविजेता – डीएवी पब्लिक स्कूल, धोरी।
अंडर-17 बालिका वर्ग
विजेता – डीएवी पब्लिक स्कूल, लोदना।
उपविजेता – डीएवी पब्लिक स्कूल, स्वांग।
अंडर-19 बालक वर्ग
विजेता – डीएवी पब्लिक स्कूल, कथारा।
उपविजेता – टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, सिजुआ।
अंडर-19 बालिका वर्ग
विजेता – डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला।
उपविजेता – डीएवी पब्लिक मॉडल स्कूल, सीएफआरआई।
पूरी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन एवं संघर्षशीलता का परिचय दिया। प्रतियोगिता में चयनित विजेता टीमें आगामी नेशनल लेवल पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को विद्यालय के प्रधानाचार्य ने हार्दिक बधाई एवं राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामना दिया।