37 साल बाद धनबाद को मिला गौरव : मध्य विद्यालय बरमसिया की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मुनमुन भट्टाचार्य का राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयन
डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद जिले के लिए गर्व का पल। मध्य विद्यालय बरमसिया की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मुनमुन भट्टाचार्य का शिक्षक क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयन हुआ है।
37 वर्ष बाद धनबाद जिले की किसी शिक्षिका को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलने जा रहा है। उनके इस चयन से पूरे जिले का मान बढ़ा है।
इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा गया: हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं बहन, ईश्वर की कृपा सदैव बनी रहे। आप हमारे गौरव हैं।
मुनमुन भट्टाचार्य के नेतृत्व और समर्पण की सराहना करते हुए शिक्षा जगत और अभिभावकों ने उन्हें बधाई दी है।