बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

स्कूल भवन निर्माण और जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास

डीजे न्यूज, बलियापुर: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बड़ादाहा में बनने वाले स्कूल भवन निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास विधायक चंद्रदेव महतो ने किया। यह कार्य भवन निर्माण विभाग की ओर से किया जाना है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार झारखंड में विकास कार्य जोरों पर किया जा रहा है। मौके पर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, विजय रजक, सांसद प्रतिनिधि सुनील चौधरी, विजय रवानी, मनोज रवानी, मुखिया बीडी महतो, रविंद्र नाथ महतो, विद्युत चक्रवर्ती, रफीक अंसारी, शकील अंसारी समेत स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थे।
————————————-

विधायक से मिला प्रतिनिधिमंडल
बलियापुर: बेड़ा नियामतपुर गांव का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव में दो दिनों से अंधेरा छाया हुआ है । इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  शुक्रवार को पंचायत के पूर्व मुखिया रफीक अंसारी के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक चंद्रदेव महतो से उनके आवास पर मिला और विद्युत संकट की समस्या से अवगत कराया। विधायक ने विभाग के पदाधिकारियों से संपर्क स्थापित कर बेड़ा नियपातपुर गांव में जल्द से जल्द नए विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने को कहा। मौके पर शकील अंसारी आदि थे।
——————————————–

पद सृजित कर शिक्षक बहाल करने की मांग

बलियापुर: राजकीय बुनियादी प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय परसबनिया के प्रबंध समिति के अध्यक्ष सपन कुमार महतो ने उपायुक्त को पत्र देकर पद सृजित कर शिक्षक बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि कक्षा 1 से आठवीं तक 293 बच्चे अध्यनरत है, जबकि मात्र पांच शिक्षक ही कार्यरत हैं। वहीं विद्यालय को उच्च विद्यालय तथा प्लस टू उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किए जाने के बाद यहां शिक्षक का पद सृजित नहीं किया गया है। कक्षा 9 से 12वीं तक 523 छात्र-छात्राएं अध्यनरत है। विद्यालय को उच्च विद्यालय एवं प्लस टू उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किए जाने के बाद यहां ना तो शिक्षक का पद सृजित किया गया और ना ही शिक्षकों की बहाली की गई । ऐसी स्थिति में आठवीं कक्षा तक पढ़ाने वाले इन्हीं शिक्षकों द्वारा किसी तरह छात्र-छात्राओं का अध्यापन का कार्य किया जाता है। शिक्षकों के अभाव में पठन-पाठन प्रभावित होने से बच्चों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। जिससे छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों में रोष है। उन्होंने डीईओ एवं डीएसई को भी आवेदन की प्रति दिया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top