पांच दिवसीय निःशुल्क कांवड़िया सेवा शिविर शुरू कटोरिया में 25 अगस्त तक शिवभक्तों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी सेवा एवं सुविधाएं

पांच दिवसीय निःशुल्क कांवड़िया सेवा शिविर शुरू

कटोरिया में 25 अगस्त तक शिवभक्तों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी सेवा एवं सुविधाएं

डीजे न्यूज, धनबाद: पवित्र श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम की पैदल यात्रा पर निकले कांवड़ियों की सुविधा और सेवा के लिए बिहार के कटोरिया में पांच दिवसीय भव्य निःशुल्क कांवड़िया सेवा शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। 25 अगस्त तक संचालित होने वाले यह शिविर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह एवं धनबाद लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के सहयोग से शुरू किया गया है।
मालूम हो कि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह द्वारा प्रत्येक वर्ष श्रावण मास में कांवड़ियों की सेवा के लिए इस प्रकार के सेवा शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी हजारों शिवभक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर में भोजन, स्वास्थ्य, विश्राम सहित विभिन्न आवश्यक सेवाओं की विशेष व्यवस्था की गई है।

शिविर में उपलब्ध प्रमुख सुविधाएं

आहार एवं पेयजल
कांवड़ियों के लिए पौष्टिक भोजन, फलाहार, ऊर्जादायक शरबत तथा 24 घंटे शुद्ध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है।

स्वास्थ्य एवं उपचार
श्रद्धालुओं के लिए प्राथमिक चिकित्सा, आवश्यक दवाइयों तथा लंबी पैदल यात्रा से होने वाली थकान दूर करने के लिए विशेष तेल मालिश की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

विश्राम की व्यवस्था
पैदल यात्रा से थके श्रद्धालुओं के ठहरने और आराम करने के लिए सुरक्षित एवं आरामदायक विश्राम स्थल की व्यवस्था की गई है।

अन्य आवश्यक सुविधाएं
शिविर में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, तथा प्राथमिक सहायता केंद्र जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

इस अवसर धनबाद लोकसभा प्रत्याशी कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने कहा गया कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है। बाबा बैद्यनाथ धाम की कठिन पैदल यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की सेवा करना हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है। शिवभक्तों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए शिविर में हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

शिविर के माध्यम से कांवड़ियों को सेवा, सहयोग और श्रद्धा का संदेश देते हुए उनकी मंगलमय एवं सुरक्षित बाबा धाम यात्रा की कामना की गई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top