राजकीय श्रावणी मेला : 22वें दिन प्रातः 04:08 बजे खुला बाबा का दरबार, जयघोष के साथ जलार्पण शुरू

राजकीय श्रावणी मेला : 22वें दिन प्रातः 04:08 बजे खुला बाबा का दरबार, जयघोष के साथ जलार्पण शुरू

डीजे न्यूज, देवघर : राजकीय श्रावणी मेला के 22वें दिन गुरुवार को प्रातः काल से ही बाबा नगरी देवघर में आस्था का भव्य सैलाब उमड़ पड़ा है। प्रातः 04:08 बजे जैसे ही बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह के पट खुले, वैसे ही कांवरियों का प्रतीक्षित जलार्पण पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रारंभ हो गया। सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर पहुंचे शिवभक्तों की गूंज से पूरी रूट लाइन गुंजायमान हो उठी है। बोल-बम और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष के साथ कांवरिया पथ पूरी तरह भक्ति के रंग में सराबोर है। प्रशासन द्वारा की गई सुदृढ़ व्यवस्था के बीच सभी कांवरिया पूरी तरह अनुशासित और कतारबद्ध नजर आ रहे हैं। श्रद्धालु बीएड कॉलेज से बाबा का जयघोष करते हुए निरंतर गति से बाबा मंदिर की ओर आगे बढ़ रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा कांवरियों की सुरक्षा, सुलभ जलार्पण और कतार प्रबंधन के लिए सभी बिन्दुओं पर मुस्तैदी से नजर रखी जा रही है ताकि देवतुल्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top