बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा करने जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

डीजे न्यूज, बलियापुर: बलियापुर व आसपास इलाके में मंगलवार को सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा धूमधाम से आयोजित किया गया। पूजमोत्सव के उपवास के मौके पर मनसा मंदिर एवं पूजा स्थलों पर पूजा अर्चना हेतु देवी मनसा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। पूजा स्थलों पर पूजा अर्चना एवं देवी मनसा की प्रतिमा के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का आना-जाना रात भर लग रहा। वही पूजा स्थलों पर आज रात  जात मंगल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूजा अर्चना के पश्चात पूजा स्थलों पर बकरे की बलि दी गई । मनसा पूजा को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी उत्साह है।
दूसरी ओर मनसा पूजा के अवसर पर बलियापुर साप्ताहिक हाट में बकरा, कबूतर एवं हंस की काफी बिक्री रही। खरीदारों की काफी भीड़ होने से बलियापुर बाजार के हटिया रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
——————————————–

जर्जर सड़क के निर्माण को सांसद ने डीसी को भेजा पत्र

बलियापुर: बलियापुर प्रखंड के घड़बड़ पंचायत स्थित कालीपुर में मुख्य सड़क से बड़कीबांध-ईसिरबांध होते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय कालीपुर तक डेढ़ किलोमीटर सड़क काफी जर्जर है। ग्रामीणों के आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने उपायुक्त को पत्र प्रेषित किया है। पत्र में उक्त सड़क का निर्माण डीएमएफटी फंड से कराने की मांग की है।
——————————————–
बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

बलियापुर: लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र का जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। ग्रामीण इलाके में मिट्टी के कच्चे घरों को क्षति पहुंचने लगी है। वहीं ग्रामीण सड़कों की हालत भी काफी खराब है। सड़कों में कीचड़ तथा बरसात का पानी जमा हो जाने से लोगों को आने जाने में दिक्कतें हो रही है। प्रधानखंटा ओवर ब्रिज से छाताकुल्ही, कालीपुर मुख्य सड़क से बड़कीबांध टोला तक जाने वाली सड़क समेत क्षेत्र के अन्य कई सड़कों पर दलदल एवं कीचड़ हो गया है। दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश से मिट्टी के कच्चे घरों को क्षति पहुंचने की संभावना बढ़ गई है, जिससे लोग सहमें हुए हैं। मंगलवार की प्रातः भिखराजपुर गांव के हसनैन कुरैशी के कच्चा मकान का दीवार धंस गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top