पेपर लीक मामले को लेकर गिरिडीह में पुतला दहन, हेमंत सोरेन और राहुल गांधी के खिलाफ जताया विरोध

पेपर लीक मामले को लेकर गिरिडीह में पुतला दहन, हेमंत सोरेन और राहुल गांधी के खिलाफ जताया विरोध

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखंड में कथित पेपर लीक मामले को लेकर रविवार को गिरिडीह के टावर चौक पर छात्र संगठनों और छात्र नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान AVBP, JLKM और आजसू से जुड़े छात्र नेता एवं कई छात्र मौके पर मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पेपर लीक मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हजारों छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। छात्र नेताओं का कहना था कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान टावर चौक पर कुछ देर तक राजनीतिक माहौल गर्म रहा। मौके पर मौजूद छात्रों और नेताओं ने कहा कि यदि पेपर लीक मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top