ईमानदारी, स्वदेशी और सामाजिक दायित्वों के साथ किया गया व्यवसाय ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है: नरेंद्र ठाकुर

ईमानदारी, स्वदेशी और सामाजिक दायित्वों के साथ किया गया व्यवसाय ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है: नरेंद्र ठाकुर

डीजे न्यूज, धनबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, धनबाद महानगर के तत्वावधान में रविवार को युवा व्यवसाइयों के बीच “युवा संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में युवा उद्यमियों की भूमिका, पंच परिवर्तन -परिवार प्रबोधन,सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्त्तव्य व स्व./स्वदेशी का बोध के विषय को सशक्त करना था।
संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्रीमान् नरेंद्र ठाकुर ने युवा व्यवसाइयों को संबोधित करते हुए कहा कि “व्यवसाय केवल लाभ कमाने का साधन नहीं, बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण का माध्यम भी है। ईमानदारी, स्वदेशी और सामाजिक दायित्वों के साथ किया गया व्यवसाय ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।”

संवाद के दौरान युवाओं ने अपने व्यवसाय के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को सूचित करने का संकल्प लिया साथ ही सकारात्मक बदलाव को लेकर अपने विचार रखे। नरेंद्र जी ने सभी प्रश्नों का समाधान शास्त्र और संघ के अनुभव के आधार पर दिया।

सामाजिक समरसता

जाति, भाषा, पंथ या क्षेत्र के भेदभाव को मिटाकर पूरे समाज में आपसी एकता और समरसता स्थापित करना।

कुटुंब प्रबोधन

परिवार की संस्था को मजबूत करना, आपसी प्रेम बनाए रखना और बच्चों में अच्छे संस्कार व नैतिक मूल्य डालना।

पर्यावरण संरक्षण

पेड़ लगाना, पानी बचाना, प्लास्टिक का कम उपयोग करना और प्रकृति के अनुकूल जीवनशैली अपनाना।

स्वदेशी आचरण

अपने देश में बनी वस्तुओं का उपयोग करना, स्थानीय कला व कारीगरों को बढ़ावा देना और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करना।

नागरिक कर्तव्य

समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना तथा हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धनबाद के युवा व्यापारी, उद्यमी और स्टार्टअप से जुड़े साथी उपस्थित थे। सभी ने आगे भी ऐसे संवाद को जारी रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, वंदेमातरम गीत और राष्ट्र गान के साथ हुआ।

कार्यक्रम में मंचासीन अधिकारी विभाग संचालक केशव हड़ोदिया , महानगर संघचालक नित्यानंद पांडेय एवं प्रांत कार्यवाह संजय कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश सुमन, पंकज सिंह, राज खंडेलवाल, बब्लू कुमार, सन्नी गौतम, नितिन हड़ोदिया आदि का योगदान रहा ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top