तेरा हिमालय आकाश छू ले ,बहती रहे तेरी गंगा,,,गीत ने किया ओतप्रोत
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): फागु महतो इंटर कॉलेज, कपुरिया में निदेशक प्रकाश कुमार जबकि सेल्फ स्टडी सेंटर में सचिव उषा देवी ने झंडोत्तोलन किया। वर्ग XI, विज्ञान संकाय की छात्रा श्रेयसी चक्रवर्त्ती एवं कला संकाय की नंदिनी कुमारी, नैना कुमारी, शांति कुमारी व साक्षी कुमारी ने राष्ट्रगीत बंदेमातरम (सम्पूर्ण गीत ) एवं “तेरा हिमालय आकाश छू ले ,बहती रहे तेरी गंगा ” देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। वर्ग XII विज्ञान संकाय के विद्यार्थी चंदन कुमार प्रामाणिक एवं वर्ग XI के विद्यार्थी सोमेन कुमार प्रामाणिक ने अपने ओजस्वी भाषण से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया ।
कार्यक्रम में सचिव गजाधर महतो, संरक्षक भुधर महतो (राजू बाबु) ,उप – निदेशिका पूनम महतो, रुदी – कपुरिया पंचायत के मुखिया ममता देवी , प्राचार्य अनुप कुमार चक्रवर्त्ती , उप प्राचार्य रीता रंजन, प्राध्यापक नीलकंठ महतो, परशुराम महतो, , दीनबंधु रवानी, , अजय कुमार रजक, अरुण कुमार महतो, दिलीप कुमार रवानी ,राहुल पोद्दार, शेख मुख्तार, कार्यालय प्रमुख बिनोद कुमार महतो , आदेशपाल मनसा हरि , निःशुल्क ग्रामीण फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर, कपुरिया के निदेशक रंजीत दसौंधी, फागु महतो उच्च विद्यालय के वरीय शिक्षक सुजीत कुमार पाठक ,समाजसेवी प्रफुल्ल कुमार महतो, दिलीप ठाकुर, सृष्टिधर गोप ,बालेश्वर गोप, कमल चंद्रा, मुक्तेश्वर दसौंधी, राजेन्द्र गोप, ज्ञानज्योति पुस्तकालय के संचालक पाण्डे उपस्थित रहे।