स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर 46 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर 46 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर पुलिस जनसहयोग समिति तथा लायंस क्लब के सौजन्य से बरोरा थाना परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी अभय कुमार ने कहा की रक्तदान शिविर बहुत ही अच्छी पहल है। बरोरा पुलिस जनसहयोग समिति ने धनबाद जिले की सभी पुलिस जनसहयोग समिति से हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर अपनी एक अलग पहचान कायम की है। अपने जीवन काल में सभी लोगों को रक्तदान करना चाहिए। शिविर में लोगो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
शिविर में एसएनएमएमसीएच ब्लड बैंक धनबाद द्वारा रक्त संग्रह किया गया। 46 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। मौके पर जनसहयोग समिति के सचिव मिथलेश कुमार , बाघमारा उपप्रमुख रंजीत सिंह, डाक्टर विनोद कुमार राम, बाघमारा लायंस क्लब के अध्यक्ष हिमांशु जमुआर, विनय कुमार पाण्डेय, विठ्ठल सिंह, जेके झा,  बीसीसीएल एरिया वन क्षेत्र के जीएम केके सिंह, देवानंद साव, शैलेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार राय, विनय कुमार पाण्डेय, एसएन राय, शुभाष वर्णवाल, प्रेम कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top