टुंडी में शादी समारोह जा रहा टेंपो पलटा, युवक की मौके पर मौत, कई घायल

टुंडी में शादी समारोह जा रहा टेंपो पलटा, युवक की मौके पर मौत, कई घायल
डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद :
टुंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टुंडी-गोविंदपुर मुख्य पथ पर भोजूडीह के पास तेज गति से जा रहा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।
दुर्घटना में टेंपो सवार 20 वर्षीय सुनील सोरेन वाहन के नीचे दब गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक गिरिडीह जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र स्थित बदगुंदा गांव का निवासी बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग बदगुंदा से धनबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और टेंपो पलट गया।
घटना की सूचना मिलते ही *टुंडी पुलिस* अविलंब मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top