रेलवे की खबरें:-

रेलवे की खबरें:-

ट्रेन के परिचालन में अवधी में विस्तार 

डीजे न्यूज, धनबाद:
यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन हेतु नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मधुपुर के मध्य चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में अतिरिक्त विस्तार किया जायेगा। देखिए
गाड़ी सं.,गाड़ी का नाम,परिचालन का दिन तथापरिचालन की तिथि का विवरण।
08895नेता जी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मधुपुर  स्पेशल,शनिवार, 01.08.26 से 29.08.26 तक।
मंगलवार, 18.08.26 एवं 25.08.26 (अतिरिक्त विस्तार) ।
08896मधुपुर-नेता जी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्पेशल,रविवार,02.08.26 से 30.08.26 तक ।
बुधवार, 19.08.26 एवं 26.08.26 (अतिरिक्त विस्तार) ।
—————————————

न्यू गिरिडीह हॉल्ट बना पूर्व मध्य रेलवे का पहला एम-यूटीएस युक्त हॉल्ट

धनबाद : यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं टिकटिंग व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए धनबाद मंडल के न्यू गिरिडीह (NGRH) हॉल्ट पर एम-यूटीएस सेवा का शुभारंभ किया गया है। धनबाद मंडल के न्यू गिरिडीह (NGRH) हॉल्ट पर गुरुवार से मोबाइल अनारक्षित टिकट प्रणाली (M-UTS) के माध्यम से अनारक्षित यात्रा टिकट जारी करने की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। इसके साथ ही न्यू गिरिडीह हॉल्ट, पूर्व मध्य रेलवे का पहला हॉल्ट बन गया है, जहां हॉल्ट ठेकेदार के माध्यम से M-UTS सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पूर्व में हॉल्ट स्टेशनों पर सीमित टिकटिंग सुविधाएं उपलब्ध होने के कारण यात्रियों को टिकट प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब न्यू गिरिडीह हॉल्ट पर M-UTS सुविधा उपलब्ध होने से यात्री एक ही स्थान से अपनी आवश्यकता के अनुसार किसी भी गंतव्य स्टेशन के लिए अनारक्षित यात्रा टिकट आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इस अभिनव पहल से टिकटिंग प्रक्रिया तेज, सरल एवं सुगम बनेगी तथा यात्रियों को विशेष सुविधा प्राप्त होगी। न्यू गिरिडीह हॉल्ट पर M-UTS सेवा का शुभारंभ धनबाद मंडल की यात्री सुविधाओं में नवाचार और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है, जो भविष्य में अन्य हॉल्ट स्टेशनों पर भी आधुनिक एवं सुविधाजनक टिकटिंग सेवाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top