बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

ग्राहक मिलन समारोह में छात्रवृत्ति वितरित

डीजे न्यूज, बलियापुर:  केनरा बैंक सामलापुर शाखा की ओर से गुरुवार को छाताटांड़ पंचायत भवन में ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सामलापुर आईटीआई के निर्देशक अब्दुल सत्तार, संयुक्त निदेशक अब्दुल जब्बार, केनरा बैंक के एजीएम मुरारी मोहन, रानी कुमारी, क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज कुमार, शाखा प्रबंधक अमर कुमार आदि मौजूद थे। पदाधिकारियों ने ग्राहकों को बैंक के कार्यकलापों एवं सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। मौके पर सीएसआर के तहत अंबेडकर विद्या ज्योति योजनान्तर्गत स्कूली बच्चों के बीच छात्रवृत्ति का वितरण किया गया।
——————————————-

भिखराजपुर के मुस्ताक बनें केंद्रीय उपाध्यक्ष

बलियापुर: भिखराजपुर के सदर व सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद मुस्ताक आलम को शेख बिरादरी केंद्रीय कमेटी में उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। उनके मनोनयन से लोगों में हर्ष है। उनके उपाध्यक्ष बनने पर शेख नादिर, मोहम्मद अकबर, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद मसूद, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद मोईन, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद नूर आलम आदि ने उन्हें बधाई दी है।
——————————————-

स्कूली वाहन के चालक बिगड़ी तबीयत, मौत

बलियापुर: बलियापुर थाना क्षेत्र के बाघमारा निवासी 45 वर्षीय चालक राजेंद्र महतो की मौत गुरुवार को हो गई। सिंदरी के एक प्राइवेट स्कूल के टाटा मैजिक वाहन चलाता था। आज स्कूल में छुट्टी होने के बाद वह बच्चों को लेकर परसबनिया आ रहा था। रास्ते में तबीयत अचानक बिगड़ गई । उन्होंने मौके पर ही गाड़ी को खड़ी कर दी और बेहोश हो गया। अगल-बगल के लोगों ने उन्हें अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृत चालक के परिवार में उनकी पत्नी जोशना देवी, एक पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृत वाहन चालक ने अपनी स्थिति को भांप गाड़ी रोक दी, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top