एनसीसी कैडेट्स ने निकाली टीबी मुक्त भारत जागरूकता रैली

एनसीसी कैडेट्स ने निकाली टीबी मुक्त भारत जागरूकता रैली

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): 5-झारखंड बटालियन एनसीसी, धनबाद के तत्वावधान में गुरुवार को कतरास कॉलेज परिसर से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। नेतृत्व बटालियन के सीटीओ डॉ. मदन मोहन कर रहे थे।
रैली में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स ने लोगों को टीबी के प्रति जागरूक रहने, समय पर जांच कराने एवं उचित उपचार लेने के लिए जागरूक किया। कैडेट्स ने विभिन्न जागरूकता संदेशों एवं नारों के माध्यम से लोगों को टीबी मुक्त भारत के संकल्प से जुड़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा टीबी मुक्त भारत अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुजल कुमार केशरी, अजीत कुमार, मुकेश कुमार, लवली कुमारी, रिंकू मंडल, संध्या कुमारी, सुजाता कुमारी एवं मेरी कुमारी सहित कई एनसीसी कैडेट्स शामिल रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top