राजपूत विचार मंच की नई केंद्रीय कमेटी का गठन
महाराणा प्रताप भवन बनाने का लिया संकल्प
डीजे न्यूज, धनबाद: राजपूत विचार मंच केंद्रीय कमेटी की बैठक बुधवार को आठ लेन स्थित एसडी इंटरनेशनल होटल में केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। उदघाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया गया।
केंद्रीय अध्यक्ष ने पुरानी कमेटी को भंग करते हुए नई केंद्रीय कमेटी का गठन किया। साथ ही संरक्षक मंडली का भी गठन किया गया। संरक्षक मंडली नवगठित कमेटी के कार्यों की निगरानी करेगी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देकर राजपूत विचार मंच के कार्यों को गति प्रदान करेगी।
बैठक में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में महाराणा प्रताप भवन के निर्माण का संकल्प लिया।
सर्वसम्मति से नवगठित कमेटी में अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह बनाए गए। उपाध्यक्ष पद पर शशि भूषण सिंह, रमेश सिंह, उमेश सिंह, सुदेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, मुकेश सिंह, अनूप सिंह उर्फ डेविड सिंह, बमभोली सिंह, संजीत सिंह एवं अरुण कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी गई।
महामंत्री पद पर एसके सिंह एवं डॉ. निलेश को मनोनीत किया गया। सचिव पद पर मुन्ना सिंह, प्रशांत सिंह, लल्लू सिंह, राजकुमार सिंह, पिंकू सिंह, राजेश सिंह, सुशील सिंह, अजय सिंह, संतोष सिंह राणा, मनीष सिंह, आशीष सिंह एवं अंगद सिंह को जिम्मेदारी मिली।
कोषाध्यक्ष के रूप में महिप सिंह एवं मनोज सिंह, जबकि मीडिया प्रभारी के रूप में संजय निकुंभ एवं राजीव सिंह को दायित्व दिया गया। संगठन सचिव के रूप में संजय सिंह एवं मनोज सिंह को मनोनीत किया गया।
कार्यालय सचिव पद पर डॉ. एके सिंह, डॉ. उमाशंकर सिंह, अधिवक्ता बृजेंद्र प्रसाद सिंह, अरुण कुमार सिंह, सिद्धार्थ गौतम, कुंभनाथ सिंह, संटू सिंह, गणेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, संजय कुमार सिंह, मंजीत कुमार, धीरज कुमार सिंह, गोपाल सिंह, डॉ. बीके सिंह एवं एसके सिंह के नामों की घोषणा की गई।