स्वास्थ्य विभाग में इस माह पूरी की जाएगी नियुक्ति प्रक्रिया
डीजे न्यूज, धनबाद: स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत नियुक्ति प्रक्रिया के लिए चयन समिति की बैठक बुधवार को डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत द्वितीय चरण में एएनएम, जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, पारा मेडिकल स्टाफ सहित 99 पद के लिए नियुक्त की जानी है। इस संबंध में विभिन्न विषयों और प्रक्रियाओं पर विचार विमर्श किया गया। इसके बाद उपायुक्त ने इसी महीने नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया।
बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद, डीपीएम प्रतिमा कुमारी, डॉ मंजु दास व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।