सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर कल से
डीजे न्यूज, धनबाद: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) विशेष शिविर के तहत जिला प्रशासन, धनबाद द्वारा 11 अगस्त से 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार, सर्जरी एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा सदर अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही है।
शिविर में दंत रोग, क्लब फुट, ऑर्थोपेडिक समस्याएं, त्वचा रोग, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति परामर्श, नेत्र रोग, कान-नाक-गला (ENT) तथा न्यूरोसर्जरी सहित विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध होंगी।
24 अगस्त को कटे होंठ एवं तालु से संबंधित बच्चों की विशेष जांच, परामर्श एवं उपचार किया जाएगा।
जन्मजात हृदय रोग (CHD), डाउन सिंड्रोम, विकास संबंधी विकार, सुनने व देखने की समस्या, न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट, एनीमिया सहित अन्य बीमारियों की समय पर पहचान एवं निःशुल्क उपचार से बच्चों को स्वस्थ भविष्य की ओर बढ़ाया जाएगा।