मजदूर संगठनों ने निकाली रैली, दी गिरफ्तारी

मजदूर संगठनों ने निकाली रैली, दी गिरफ्तारी

डीजे न्यूज, धनबाद: केंद्रीय मजदूर संगठन तथा संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का देशव्यापी जेलभरो आंदोलन के आह्वान पर धनबाद के मजदूर संगठनों और किसान सभा ने संयुक्त रूप से जिला परिषद मैदान से जेलभरो रैली निकाली। रैली मुख्य मार्ग होते हुए पार्क मार्केट हीरापुर, रंधीर वर्मा चौक, कोर्ट परिषद रोड होकर केंद्रीय डाक विभाग धनबाद पहुंच कर सड़क जाम कर दिया।
धनबाद थाना प्रभारी ने सभी को गिरफ्तार कर थाना लेकर आए। दो सौ से अधिक लोगों ने गिरफ्तारी दी। घंटों बाद बिना शर्त सभी को रिहा कर दिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि कि अगस्त क्रांति अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन कर हमारे पूर्वजों ने इतिहास रचा और देश स्वाधीन हुआ। आज सत्ता में बैठी केंद्र की मोदी सरकार ने सभी हदें पार कर दिया है। मजदूर – किसान, छात्र – युवाओं – महिलाओं की आवाज को दबाने के लिए दमनकारी नीति अपना रखी है। मोदी की सरकार लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा बन गई है, जिसे देश की जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी। देश  हित और जनहित की रक्षा के लिए जनपक्षीय नीति अपनाएं अन्यथा आंदोलन और तीव्र होगा।
उनकी मांगों में चारों लेबर कोड के मजदूर विरोधी प्रावधानों को रद्द करना, सभी के लिए खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आवास, सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन, सभी कृषि उपज की वैधानिक MSP पर खरीद की गारंटी, किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी, सम्मानजनक रोजगार एवं न्यूनतम मजदूरी की कानूनी गारंटी, ग्रामीण एवं शहरी रोजगार गारंटी, स्कीम वर्करों तथा अनुबंधित एवं अस्थायी कर्मचारियों का नियमितीकरण आदि शामिल हैं। वीबी-जी राम-जी अधिनियम, शांति अधिनियम, बिजली संशोधन विधेयक, ‘सबकी सुरक्षा, सबका बीमा’ विधेयक, बीज विधेयक  तथा विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक  को रद्द करने तथा निजीकरण और स्थायी नौकरियों के ठेकाकरण पर रोक लगाना शामिल है। सीटू जिला अध्यक्ष आनंदमय पाल,
सीटू जिला महामंत्री राम कृष्णा पासवान व भारत भूषण, एआईयूटीयूसी से अनिल बाउरी व रामलाल महतो, एआईसीसीटीयू नकुल देव सिंह व कार्तिक प्रसाद, किसान सभा (JRKS) से परशुराम महतो व संतोष महतो, मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति से हेमंत मिश्रा व सपन माजी, जेसीएमयू से हराधन रजवार व रतिलाल टुडू, सीटू राज्य सचिव सपन बनर्जी व  डीवाईएफआई से नौशाद अंसारी, बीमा कर्मचारी संघ से राजेश कुमार, झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन से शिव बालक पासवान, बीसीकेयू से भगवान दास पासवान के अलावा लीलामय गोस्वामी, जेसीएमयू बीसीसीएल जोन अध्यक्ष उमाशंकर चौहान, बीएसएसआर यूनियन से संदीप अईच, स्टाफ कोडिनेशन से आशीष कुमार सिंह, विकास कु ठाकुर, गौतम प्रसाद, जितेंद्र निषाद, राम बालक, कालीचरण महतो, लता देवी, धनंजय रजक, अर्जुन कुम्हार,  फूलो देवी, बुचिया देवी, विश्वजीत रॉय, धनपति डोम, बेफी से देवाशीष वैद्य, हराधन मोदक, उमा गोराई, गोविंद राम, डीएसएमएम से विनोद पासवान, जेपीएमयू से सुनील पासवान, किसान नेता परेश चंद बाउरी, राम वृक्ष धाढ़ी, सुरेश पासवान, सरोज देवी, डीवाईएफआई जिला अध्यक्ष विश्वजीत महतो, महादेव हांसदा, रोहित बर्मन, सुशील उर्फ रामु मंडल, जेलस से नारायण चक्रबर्ती, जीके बक्सी, उदय सिंह, धर्मेंद्र राय, के के त्रिपाठी, धर्मदेव सिंह, सीटू व बीसीकेयू नेता मानस चटर्जी तथा सैकड़ों साथी शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top