किशन महतो बनें टाटा सिजुआ कोलियरी शाखा के राकोमयू अध्यक्ष
लव कुश शुक्ला के सिर सजा सचिव का ताज
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): किशन महतो
टाटा सिजुआ कोलियरी शाखा में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। रविवार को सिजुआ कोलियरी कैंटिन में हुए चुनाव में किशन ने गौतम प्रसाद महतो को 70 मतों के अंतर से पराजित कर दिया।
सचिव पद का ताज लव कुश शुक्ला
के सिर सजा है।
इस पद पर लव ने अनवर हुसैन को 113 मतों से हराया।
कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र पासी ने
ने कब्जा जमा लिया। उन्होंने स्वपन कुमार सिंह
को पराजित किया।
अध्यक्ष पद के एक, सचिव एक, कोषाध्यक्ष एक, उपाध्यक्ष चार तथा सहायक सचिव के तीन पदों के लिए 510 मतदाताओं में से 472 ने मताधिकार का उपयोग किया।
चुनाव पदाधिकारी के रूप में हरेंद्र कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह तथा शिव नंदन चौहान
थे। उन्होंने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपा।
किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले
अध्यक्ष: किशन महतो, 177 (जीते), गौतम प्रसाद महतो, 107 (हारे)।
सचिव: लव कुश शुक्ला, 209, (जीते), इस पद पर पराजित अनवर हुसैन और ओम प्रकाश पांडेय को 96-96 वोट आए हैं।
कोषाध्यक्ष: राजेंद्र पासी, 156 (जीते), स्वपन कुमार सिंह, 150 (हारे)
उपाध्यक्ष:- मनी यादव (जीते)
उपाध्यक्ष:- संजय कुमार महतो (जीते)
उपाध्यक्ष:- समीर आलम (जीते)
उपाध्यक्ष:- एजाज अहमद (जीते)।
सहायक सचिव:-दुलाल कुमार प्रमाणिक (जीते)
सहायक सचिव:- प्रकाश मंडल (जीते)
सहायक सचिव:-विष्णुदत्त पांडेय (जीते)।