पीरटांड़ और हरलाडीह मंडल में भाजपा ने घोषित की नई टीम, संगठन विस्तार पर जोर

पीरटांड़ और हरलाडीह मंडल में भाजपा ने घोषित की नई टीम, संगठन विस्तार पर जोर

डीजे न्यूज, पीरटांड़/गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी ने पीरटांड़ और हरलाडीह मंडल में संगठन को नई मजबूती देने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। भाजपा गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय की सहमति के बाद दोनों मंडल अध्यक्षों ने पदाधिकारियों की सूची जारी की।

पीरटांड़ मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की ओर से जारी सूची में संतोष राणा, बाबूलाल यादव, प्रदीप सिंह और प्राण बल्लभ भक्त को उपाध्यक्ष, जबकि रेखा देवी और मुकेश मंडल को महामंत्री बनाया गया है। संजय सोरेन, हीरा हांसदा, सुभाष वर्णवाल और दिनेश सोनार को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जीतलाल पंडित को कोषाध्यक्ष, सुरेश साव को कार्यालय मंत्री, पवन मंडल को सह कार्यालय मंत्री, भोला वर्मा को मीडिया प्रभारी, आरती जैन को सह मीडिया प्रभारी, तिलक राणा को सोशल मीडिया तथा संजय वर्मा को आईटी सेल की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं हरलाडीह मंडल अध्यक्ष सोमनाथ पांडेय ने आठ अगस्त को 18 पदाधिकारियों की सूची जारी की। इसमें पंकज कुमार मिश्रा, अनुज मोदक, भुवन हेंब्रम और भवानी देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कैलाश वर्णवाल और हीरालाल प्रसाद को महामंत्री तथा विकास चौधरी, विजय कुमार, विजय कुमार सिंह और जयप्रकाश मंडल को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा वैकुंठ पंडित को कोषाध्यक्ष, बच्चा सिंह को सह कोषाध्यक्ष, जमदीश साव को कार्यालय मंत्री, रामबचन सिंह को सह कार्यालय मंत्री, विक्रम वर्णवाल को मीडिया प्रभारी, बसंत सिंह को सह मीडिया प्रभारी, विकास ठाकुर को आईटी सेल संयोजक और कूदन पंडित को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दोनों मंडलों के अध्यक्षों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पार्टी के कार्यक्रमों को पंचायत और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top