कनक रेखा ट्रस्ट ने लगाया रक्तदान शिविर
डीजे न्यूज, धनबाद: कनक रेखा ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को सम्राट होटल, हाउसिंग कॉलोनी में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह उपस्थित रहें। अतिथियों ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
शिविर में कनक रेखा ट्रस्ट की अध्यक्ष ललिता सिंह, सचिव श्याम सुंदर रॉय, रीता सिंह, सुष्मिता रॉय, रोनित सिंह, अमित कुमार सिंह, अंजलि, आयुष राजवीर सिंह, सुषमा प्रसाद, बबीता सिंह, स्मिता सिंह, मधु सिन्हा, मिताली सरकार, महुआ दत्ता, इरशाद आलम सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, धनबाद की नोडल ऑफिसर (ब्लड डोनेशन) बेनज़ीर परवीन की भी शिविर में सक्रिय उपस्थिति रही। रक्त संग्रह का कार्य एसजेएएस ब्लड सेंटर के सुदीप पांडेय एवं उनकी टीम ने सफलतापूर्वक किया।
ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि रक्तदान केवल रक्त देने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने की अनमोल पहल है। समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए।