12वां वेतन आयोग लागू कराने के लिए 10 अगस्त को बस्ताकोला एरिया कार्यालय पर होगा जोरदार प्रदर्शन : तुलसीदास रवानी

12वां वेतन आयोग लागू कराने के लिए 10 अगस्त को बस्ताकोला एरिया कार्यालय पर होगा जोरदार प्रदर्शन : तुलसीदास रवानी

*डीजे न्यूज तिसरा, धनबाद : 12वां वेतन आयोग जल्द से जल्द लागू करने के सवाल पर आगामी 10 अगस्त*को बस्ताकोला क्षेत्रीय कार्यालय पर संयुक्त मोर्चा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसी सवाल पर इसकी तैयारी हेतु *के.ओ.सी.पी.* में *संयुक्त मोर्चा* की ओर से *गेट मीटिंग* का आयोजन किया गया।

मीटिंग में कहा गया कि *प्रबंधन और सरकार मजदूरों का वेतनमान देने के पक्ष में नहीं है।*

*संयोजक तुलसीदास रवानी*ने कहा कि *”इसे लेकर जोरदार आंदोलन करने की जरूरत है तभी हमारा हक और अधिकार मिलेगा। 10 अगस्त को एरिया कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी मजदूर को अपने हक और अधिकार के लिए आंदोलन में शामिल होना चाहिए। जब तक एकता बनाकर नहीं लड़ेंगे प्रबंधन और सरकार हम लोगों की मांग नहीं मानेगी।

मौके पर तुलसी रवानी, प्रभास प्रसाद सिंह, प्रबीर मल्लिक, दीनानाथ चौहान, रंजीत सिंह, राम नारायण राम, अशोक वर्मा, मनोज गोप, पिंकी वर्मा, संतोष महतो, देव नारायण मल्लाह* आदि लोग थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top