देशव्यापी आंदोलन की सफलता को संयुक्त मोर्चा ने कसी कमर अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की मजदूरों से की अपील

देशव्यापी आंदोलन की सफलता को संयुक्त मोर्चा ने कसी कमर

अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की मजदूरों से की अपील

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
10 अगस्त को प्रस्तावित देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर बरोरा क्षेत्र के डुमरा गेस्ट हाउस में शनिवार को संयुक्त मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में एटक, एचएमएस, इंटक, सीटू और सिस्टा के प्रतिनिधि शामिल हुए। श्रम संगठनों की मुख्य मांगों में जेबीसीसीआई-12 का तुरंत गठन करना, 11वीं जेबीसीसीआई के सभी लंबित मुद्दों का अविलंब निष्पादन, कोयला उद्योग के निजीकरण पर रोक लगाना तथा मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड को रद्द करना शामिल है। संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने बरोरा क्षेत्र के सभी कोयला मजदूरों से एकजुट होकर अधिक से अधिक संख्या में जीएम कार्यालय पहुँचने का आह्वान किया है। इस अवसर पर संतोष गोराई, लगनदेव यादव, मंगल हेमब्रम, एन डी पाण्डेय, देवानंद राजभर, जगदीश रवानी, स्वरुप मिश्रा, एच एन प्रसाद गाँधी, मनोज मोदी, उमाकांत राय, गणेश सिंह, मनोज साव, अनिल बॉउरी, नवल किशोर महतो, बिरेंची शर्मा उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top