दिशा के देवेश तिवारी ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

दिशा के देवेश तिवारी ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

डीजे न्यूज, धनबाद: भारत सरकार की राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य देवेश तिवारी शनिवार को धनबाद पहुंचे। सर्किट हाउस में स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

देवेश तिवारी ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, डिजिटल तकनीक, आधारभूत संरचना, सामाजिक कल्याण और जनजातीय विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि इन पहलों ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और वंचित वर्गों के जीवन स्तर में सुधार लाने का काम किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top