खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री वितरित

खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री वितरित

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खिलाड़ियों के बीच शनिवार को खेल सामग्री का वितरण किया गया। भाजपा के सिनीडीह मंडल अध्यक्ष
सोनू श्रीवास्तव ने कपुरिया पंचायत के खिलाड़ियों को फुटबॉल सहित अन्य सामग्री प्रदान की। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा की इस क्षेत्र में कोई भी खिलाड़ी खेल सामग्री की कमी से अपना खेल बंद ना करें, इसी दिशा में यह एक छोटा सा पहल है। उन्होंने हर संभव मदद करने का भरोसा खिलाड़ियों को दिया। साथ ही खेल के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि इससे न सिर्फ मानसिक बल्कि शारीरिक वृद्धि होती है। मौके पर आकाश भट्ट, अजय सोरेन, शुभम हेंब्रम, राजू मुर्मू, समीर सोरेन, अभय मुर्मू, विवेक दसौंधी, सुजीत कालिंदी, रोहित बाउरी, अमन बाउरी आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top