वार्ड छह में चलाया गया स्वच्छता अभियान पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वार्ड छह में चलाया गया स्वच्छता अभियान

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): जिले को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनने के संकल्प के साथ नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत शुक्रवार को वार्ड छह में साफ-सफाई की गई।

इस दौरान सड़कों, गलियों एवं सार्वजनिक स्थलों की विशेष सफाई, सड़क किनारे उगी झाड़ियों एवं अनावश्यक वनस्पतियों की कटाई, खुले स्थानों से कचरे एवं मलबे का निष्पादन, बाजार क्षेत्रों एवं सार्वजनिक परिसरों की सफाई किया गया।

फुटबॉल मैदान में किया पौधरोपण

भेलाटांड़ फुटबॉल मैदान परिसर में पौधरोपण किया गया। पार्षद कल्पना महतो, पार्षद राममूर्ति सिंह, पार्षद मो. शहाबुद्दीन, पार्षद डा. मधुवाला, पार्षद निरूपमा देवी, राकोमयू नेता संजय सिंह, पार्षद रामेश्वर तुरी ने संयुक्त रूप से फलदार और छायादार पौधे लगाए। सबों ने पौधे की देखभाल करने का संकल्प लेते हुए पर्यवरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील नागरिकों से की।
मौके पर टुंडी विधायक के प्रतिनिधि बसंत महतो, झामुमो के कतरास नगर अध्यक्ष सुमित महतो, नीलकंठ नारायण महतो, रामलाल महतो, दुर्गा चरण मरांडी, राजेश महतो, कृष्णा मंडल, गौरीपति महतो, अमरीश श्रेष्ठ, रजत पासवान, बीरु सिंह, राजीव कुमार आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top