सांसद ढुलू महतो संग अमित शाह से मिले भाजपा नेता सुरेश साव

सांसद ढुलू महतो संग अमित शाह से मिले भाजपा नेता सुरेश साव
झारखंड के विभिन्न मुद्दों से कराया अवगत
डीजे न्यूज, धनबाद : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं गोड्डा जिला प्रभारी सुरेश साव तथा धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान भाजपा संगठन की गतिविधियों के साथ-साथ झारखंड, गिरिडीह और धनबाद के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की गई। सांसद ढुलू महतो ने राज्य में बढ़ते अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने सहित जनहित एवं समसामयिक विषयों से संबंधित विस्तृत ज्ञापन भी केंद्रीय गृह मंत्री को सौंपा।
भाजपा नेता सुरेश साव ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक विषयों के अलावा राज्य के विकास और जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top