भाजपा की समीक्षा बैठक में बनी संगठन की रणनीति

भाजपा की समीक्षा बैठक में बनी संगठन की रणनीति

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : प्रखंड के लटानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष भीमलाल भंडारी ने आगामी कार्ययोजनाओं पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा स्थानीय जनसमस्याओं के निस्तारण में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया। बैठक समाप्त होने के पश्चात प्रखंड अध्यक्ष भीमलाल भंडारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल प्रखंड मुख्यालय पहुंचा और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) बाल किशोर महतो से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति और स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। बीडीओ बाल किशोर महतो ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि प्रशासनिक स्तर पर सभी जनसमस्याओं का समयबद्ध और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष समीर साव,मंडल प्रभारी बिपिन दां, महादेव कुम्भकार, शंकर दां, हरेन्द्र हेम्ब्रम ,सत्यदेव हेम्ब्रम , राजेन्द्र सिन्हा, संदीप मंडल, दिलीप कुमार, रेबोती मरांडी, शशिभूषण कुंभकार, बिनोद कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top