जिला फुटबाल संघ ने धनबाद जिला फुटबॉल लिग की सूची जारी की

जिला फुटबाल संघ ने धनबाद जिला फुटबॉल लिग की सूची जारी की

डीजे न्यूज,

धनबाद : बिरसा मुंडा स्टेडियम में संघ के पंजीकृत क्लबो के सचिव, मैनेजर एवं क्लबो के प्रतिनिधियों के साथ संघ के पदाधिकारीयो की बैठक मे फुटबॉल गतिविधियों पर चर्चा के बाद जिला फुटबॉल लीग की सूची जारी कर दी गई है। महासचिव मृदुल बोस ने बताया की अंडर 17 बॉयज जिला लीग धनबाद के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी स्वर्गीय अभिजीत गांगुली के नाम पर होगा। यह मैच 18 अगस्त से शुरू होगा। 9 अगस्त से सुपर सिक्स का मैच मैथन स्टेडियम मे आयोजित होगी। उद्घाटन मैच शाम 3:00 बजे टाटा फीडर सेंटर बनाम एम पी एल स्पोर्ट्स क्लब के बीच होगा। जिला सीनियर फुटबॉल लीग 22 अगस्त से शुरू होगा। सभी मैच सिजुआ स्टेडियम, भितिया स्टेडियम, मैथन स्टेडियम, टाटा स्टेडियम, जगजीवन नगर मैदान में खेला जाएगा। इस अवसर पर महासचिव मृदुल बोस, कोषाध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन, उपाध्यक्ष डॉ विकास रमन, संयुक्त सचिव उदय मिश्रा, विक्रम सिंह, सहायक सचिव सुनील मिश्रा,संतोष रजक के अलावा जिला संयोजिका रिंकी कुमारी, क्लबो के सचिव व प्रतिनिधि नंदू राम दुसाद, प्रदीप नियोगी, शिवा महतो, मोहम्मद ताहिर, विजय कुमार , निमाई मोदी, इजाज कुरैशी, विनोद कुमार, सुजपा ठाकुर, बाबू ठाकुर, राखाल रवानी, जमादार मोहली, मनोज कुमार रवानी, अभिमन्यु हासदा, भिक्की पासवान आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top