शिफ्टिंग अलाउंस 20 हजार से बढ़कर 50 हजार हुआ, यह विस्थापित संघर्ष मोर्चा की बहुत बड़ी जीत : भोला साहनी

डीजे न्यूज तिसरा, धनबाद : विस्थापित संघर्ष मोर्चा, गोल्डन पहाड़ी गोकुल पार्क के पदाधिकारियों द्वारा मंगलवार को हनुमान मंदिर गोल्डन पहाड़ी में प्रेस वार्ता बुलाई गई। प्रेस वार्ता में मोर्चा के तमाम लोग उपस्थित रहे।

विस्थापित मोर्चा के भोला साहनी ने बताया कि बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह ने पूर्व सीएमडी समीरन दत्ता से गोल्डन पहाड़ी के विस्थापितों के लिए शिफ्टिंग अलाउंस 20 हजार से बढ़ाकर 50 हजार करने की बात की थी। उस मांग को बीसीएल प्रबंधन द्वारा मान लिया गया है। शिफ्टिंग अलाउंस सभी 12 कोलियरी क्षेत्रों में लागू कर दिया गया है, जो विस्थापित संघर्ष मोर्चा की बहुत बड़ी जीत है।

वहीं शिव कुमार सिंह ने विस्थापितों की अन्य समस्याओं को जल्द बीसीएल प्रबंधन के समक्ष रखने की बात कही।

प्रेस वार्ता में शिव कुमार सिंह, भोला साहनी, वीरेंद्र श्रीवास्तव, विपिन सिन्हा, सुरेंद्र जायसवाल, जितेंद्र निषाद, रविंद्र पासवान, अजय पासवान, एकलाख खान, चंदन यादव, अजय चौहान, मुन्ना निषाद, मनोज चौहान, दीपक भुईया मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top