झारखंड टेंट डेकोरेटर वेल्फेयर एसोसिएशन की आम बैठक एवं चुनाव संपन्न पुरानी टीम पर फिर जताया गया भरोसा

झारखंड टेंट डेकोरेटर वेल्फेयर एसोसिएशन की आम बैठक एवं चुनाव संपन्न

पुरानी टीम पर फिर जताया गया भरोसा

 

डीजे न्यूज, धनबाद:  झारखंड टेंट डेकोरेटर वेल्फेयर एसोसिएशम की आम बैठक एवं चुनाव बुधवार को रांची स्थित स्वागतम मैरेज हॉल में संपन्न हुआ। बैठक की शुरुआत एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष सुशील कुमार वर्मा ने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों एवं गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत कर की।इसके बाद सर्वसम्मति से मनोज कुमार एवं लखेंदर महतो को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया सर्वसम्मति से संपन्न कराई जाएगी। इसके उपरांत वर्ष 2026–2029 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें प्रदीप कुमार सिंह को चेयरमैन, सुशील कुमार वर्मा को अध्यक्ष, द्वारिका प्रसाद तिवारी को महासचिव, पुरुषोत्तम कुमार रंजन को कार्यकारी अध्यक्ष, भारती को सचिव तथा संजय कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बताया कि पिछले कार्यकाल में पदाधिकारियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर राज्य के लगभग 15 जिलों से जिला पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए एसोसिएशन को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top