पोखरिया आश्रम से दिशोम गुरु ने झारखंड को दी अलग पहचान : मथुरा
डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : दिशोम गुरु झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री पद्मभूषण स्व. शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को टुंडी पोखरिया स्थित शिबू आश्रम* में एक श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्थानीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया। इस दौरान सभी ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी और नमन किया।
विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि “दिशोम गुरु शिबू सोरेन की कर्म भूमि रहे पोखरिया आश्रम से उन्होंने आंदोलन के माध्यम से न केवल झारखंड को एक अलग पहचान दिलाई, बल्कि एक महान जननायक के रूप में अमूल्य योगदान दिया। आज उन्हें झारखंड ही नहीं बल्कि बाहर के लोग भी उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करते है।”
इसके बाद विधायक ने आस पास के मांझी हदम को पगड़ी पहनकर सम्मानित किया, जबकि महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया। अंत में शिबू आश्रम परिसर में पौधा रोपण* भी किया गया।
मौके पर टुंडी बीडीओ विशाल कुमार पांडेय, सीओ सुरेश कुमार बरनवाल, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रवण कुमार, टुंडी एवं मनियाडीह के थाना प्रभारी, इन्स्पेक्टर के अलावे झामुमो के प्रखंड एवं जिला कमिटी के सदस्य उपस्थित थे।