गिरिडीह के देवरी में वज्रपात से चार किशोर व एक युवक की मौत, तीन गंभीर खेत और आहर के पास पेड़ के नीचे बैठे थे किशोर, मातम में डूबे 3 गांव

गिरिडीह के देवरी में वज्रपात से चार किशोर व एक युवक की मौत, तीन गंभीर
खेत और आहर के पास पेड़ के नीचे बैठे थे किशोर, मातम में डूबे 3 गांव
डीजे न्यूज,
देवरी, गिरिडीह : देवरी थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में सोमवार को हुए वज्रपात की घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान देव पहाड़ी गांव निवासी पूरन साव के 17 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार साव, दुलार साव का 13 वर्षीय पुत्र विष्णुदेव साव, प्रभु साव का 15 वर्षीय पुत्र अभिनन्दन साव, बिलोटांड़ गांव निवासी नरेश तिवारी के 17 वर्षीय पुत्र कुश कुमार और तीलेयडीह गांव निवासी 37 वर्षीय संतोष तिवारी के रूप में हुई है।
घायलों में बिलोटांड़ गांव के गिरिधारी यादव के पुत्र उमेश यादव 17 वर्ष और तीलेयडीह गांव निवासी 45 वर्षीय संजय तिवारी शामिल हैं। एक अन्य घायल का नाम गजेंद्र साव बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुन कुमार साव, विष्णुदेव कुमार साव, गजेंद्र साव, कुश तिवारी और घायल उमेश यादव पांचों किशोर देवपहाड़ी स्थित आहर के पास एक पेड़ के नीचे थे। इसी दरम्यान वज्रपात की घटना हुई। वज्रपात की चपेट में आने के बाद पांचों मूर्छित होकर गिर गए। इसके बाद पांचों को उपचार के लिए जमुआ अस्पताल ले जाया गया। जहां पर अर्जुन, विष्णुदेव, कुश और गजेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया।
वहीं संतोष तिवारी खेत में खेती कर रहे थे। इसी दौरान वज्रपात हुई और वह और उनके भाई संजय तिवारी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जमुआ ले जाया गया जहां संतोष तिवारी को मृत घोषित कर दिया गया।
इस घटना को लेकर जमुआ की विधायक मंजू कुमारी ने देवपहाड़ी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। विधायक मंजू कुमारी सहित प्रशासन के कई अधिकारी पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top