सामाजिक संस्था ने चलाया नशा मुक्ति अभियान

सामाजिक संस्था ने चलाया नशा मुक्ति अभियान

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): सामाजिक संस्था “वतन के साथ” की ओर से कतरासगढ़ स्टेशन के समीप मंगलवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत जन जागरण अभियान चलाया गया। संस्था के लोगों ने पंचगढ़ी बाजार के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर लोगों को नशा की लत से दूर रहने की अपील की। इस दौरान नशा छोड़ने से संबंधित दीवारों पर चित्र उकेरी गई । मौके पर अनिल कुमार जैन, राजू सिंह, शिव गुप्ता, मिथलेश ठाकुर, निलेश जोशी, महेंद्र ठाकुर, राजाराम यादव, संजय सिंह, सुरेश सिन्हा, सुनील जैन आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top