एजी स्कूल को हराकर डीएवी कोयला नगर ने खिताब जीता
क्रेडो स्कूल में टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन
डीजे न्यूज,
धनबाद : डीएवी कोयला नगर ने क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
आज खेले गए फाइनल में डीएवी कोयला नगर में एजी चर्च स्कूल सोदपुर को 7 विकेट से हराया। इस मैच में पहले खेलते हुए एजी चर्च स्कूल ने 128 रन बनाए । वरुण पासवान ने 48, अंश श्रीवास्तव 24 व उमर अली ने 19 रन बनाए । डीएवी कोयला नगर की ओर से अमृतांशु ने पांच एवं सनी कुमार ने दो विकेट लिए। जवाब में डीएवी कोयला नगर ने 8 . 5 ओवर में तीन विकेट पर 129 रन बनाकर मैच जीत लिया। शुभ पांडे ने 53 अंश राज ने 41 तथा सनी ने नाबाद सोलह रन बनाए। एजी चर्च स्कूल के वरुण पासवान को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। जबकि डीएवी कोयला नगर के सागर सेन को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज एवं वरुण पासवान को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज घोषित किया गया।
समापन समारोह में क्रेडो वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल शर्मिला सिन्हा ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया, जबकि साक्षी हेरिटवाल सभी अंपायर, मैच रेफरी व सभी टीमों के कोच को मोमेंटो प्रदान किया। समारोह का संचालन सुप्रिया सलोनी ने किया। परवेज खान ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। इस मौके पर राहुल विश्वकर्मा, मिथिलेश सिंह, गौरव बनर्जी आदि मौजूद थे।