अपर समाहर्ता सहित 25 से अधिक रक्त वीरों ने किया रक्तदान

अपर समाहर्ता सहित 25 से अधिक रक्त वीरों ने किया रक्तदान

डीजे न्यूज, धनबाद: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी जनसेवा, संघर्ष और मानवता के प्रति समर्पित जीवन को स्मरण करते हुए मंगलवार को समाहरणालय में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला, एनडीसी दीपक कुमार दुबे, संजय कुमार झा, रुपेश कुमार मिश्रा, रामविलास राम, आनंद कुमार पटेल, कुमार कर्मवीर, श्याम सुंदर मंडल, आर्या जोगा रेड्डी, घनश्याम दुबे, अभय प्रताप, पीयूष रंजन, उत्तम कुमार लॉ,  मिथिलेश मंडल, अंबुज कुमार मंडल, संदीप कुमार डांग,  संजय कुमार शर्मा,  संजीव कुमार, तुषारकांत मंडल, नाविक कुमार, उपेंद्र कुमार सिंह, विजय कुमार, डॉ दिलीप कुमार, अमरजीत सिंह,  नीरज कुमार प्रसाद, लोकेश्वर प्रसाद महतो सहित बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन उप विकास आयुक्त सन्नी राज एवं सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन करने के बाद उप विकास आयुक्त ने कहा कि रक्तदान किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान के समान है। स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान जैसे मानवीय कार्य के माध्यम से उनकी स्मृतियों को नमन करना हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।

कहा कि स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित, गरीब और आदिवासी समुदायों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष, त्याग और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।

मौके पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी धनबाद के चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह, सदर अस्पताल ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ राकेश कुमार, मोहम्मद अलाउद्दीन, लैब टेक्नीशियन शर्मिष्ठा चटर्जी, शत्रुघ्न पासवान, भाग देव बाउरी, ब्लड डोनर प्रोग्राम पदाधिकारी बेनजीर परवीन, एसएनएमएमसीएच के एचओडी ब्लड बैंक डॉ बीके पांडेय, गोपाल भट्टाचार्य, लैब टेक्नीशियन संजीव तुरी, अभिजीत गोराई, विष्णु पद कुंभकार, राजू महतो, शंभू साहनी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top