Advertisements

लातेहार में सांसद कालीचरण सिंह ने की जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश
डीजे न्यूज, लातेहार : चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने शुक्रवार को सर्किट हाउस, लातेहार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा। सांसद सिंह ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इस कार्यक्रम में लातेहार भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, जिला परिषद सदस्य श्रीमती पूनम देवी, भाजपा महामंत्री अमलेश सिंह, मुखिया सुभाष सिंह सहित कई पार्टी कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सांसद ने आश्वस्त किया कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी।