भर्ती परीक्षा में धांधली व पेपर लीक के खिलाफ आइसा ने किया प्रदर्शन

भर्ती परीक्षा में धांधली व पेपर लीक के खिलाफ आइसा ने किया प्रदर्शन

डीजे न्यूज, धनबाद: जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल भर्ती परीक्षाओं में हुई व्यापक धांधली, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के बैनर तले सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार और परीक्षा एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। बार-बार पेपर लीक होना और परीक्षाओं में धांधली होना राज्य सरकार एवं परीक्षा तंत्र की असफलता को दर्शाता है।

मुख्य माँगें

14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा रद्द करना,
धांधली एवं पेपर लीक में संलिप्त सभी दोषियों पर कठोर कार्रवाई, परीक्षाओं का पारदर्शी नोटिफिकेशन जारी करना, जेपीएससी-जेट
का परीक्षा परिणाम घोषित करना,
पारदर्शी एवं जवाबदेह परीक्षा व्यवस्था लागू करना,
परीक्षा कैलेंडर (Calendar) जारी कर निर्धारित समय सीमा में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की गारंटी देना शामिल है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की इन जायज मांगों पर जल्द ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो 7 अगस्त को आइसा राजभवन के बाहर उग्र आंदोलन करेगी। मौके पर आइसा झारखंड राज्य सह-सचिव रितेश मिश्रा, उपाध्यक्ष स्नेहा महतो, अतीफ इमाम, अभिषेक सिंह, पल्लवी, साहिल, वर्षा, प्रियंका, ऋषू सहित भारी संख्या में आइसा कार्यकर्ता एवं प्रतियोगी छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top