समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश यात्रा का धनबाद आगमन 4 अगस्त को 10 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा

समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश यात्रा का धनबाद आगमन 4 अगस्त को

10 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा

डीजे न्यूज, धनबाद:  जगजीवन नगर स्थित विधायक राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय में रविवार को भाजपा की बैठक हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, समरसता संकल्प अभियान, तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान और मतदाता सूची पुनरीक्षण समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक के बाद विधायक राज सिन्हा ने बताया कि 4 अगस्त को समरसता संकल्प अभियान के तहत संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मस्थली से निकली पवित्र मिट्टी का कलश धनबाद पहुंचेगा। यह कलश पुटकी, केंदुआ, गोधर और बैंक मोड़ होते हुए जोड़ाफाटक स्थित राम मंदिर पहुंचेगा, जहां रात्रि विश्राम के बाद इसे विभिन्न मंडलों में भेजा जाएगा।

10 से 14 अगस्त तक जिला स्तर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जो लोग तिरंगा खरीदने में सक्षम नहीं होंगे, उन्हें संगठन की ओर से तिरंगा उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के तहत ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद जिन पात्र मतदाताओं के नाम छूट जाएंगे, उन्हें जोड़ने के लिए पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर काली पट्टी बांधकर मौन यात्रा और संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top